उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: चकलवंशी। छत पर खेल रही मासूम शुक्रवार शाम छत से नीचे गिरकर जख्मी हो गई। जिसे घायल अवस्था में मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के विनोवा नगर मोहल्ला के रहने वाले मनोज की 5 वर्षीय बेटी प्रिया शुक्रवार की शाम छत पर खेल रही थी। तभी खेलते हुए वह छत के किनारे पहुंच गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने गंभीर हालत में मासूम प्रिया को मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रिया की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...