उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के पोरई गांव में गुरुवार शाम छत पर चढ़ते समय पैर फिसलने से 60 वर्षीय किसान प्यारेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोरई गांव के रहने वाले प्यारेलाल गुरुवार शाम करीब सात बजे मकान की छत पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यह भी पढ़ें- Unnao News: छत से गिरकर वृद्ध किसान की मौत हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सौ शैया अस्पताल बीघापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान देर रात उनकी सांसें ...