Unnao News: छत पर प्लास्टर करते समय करंट की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत
उन्नाव, नवम्बर 10 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के सोनीखेड़ा गांव निवासी राजमिस्त्री की मंगलवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। वह पोरई गांव में एक मकान की छत पर प्लास्टर कर रहा था। हादसे के बाद उसे पाटन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोनीखेड़ा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय रामू लोधी पोरई गांव में बिल्लेश्वर लोधी का मकान बना रहे थे। मंगलवार शाम करीब तीन बजे छत पर प्लास्टर करते समय उनकी लोहे की फंटी बगल से गुजर रही बिजली की लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके एक बेटा शिवांक है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.