Unnao News: चौराहा सौंदर्यीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। नगर पंचायत सदर बाजार में बनने वाले गोल चौराहा व सुंदरीकरण को लेकर जारी काम में बाधा बने अतिक्रमण को लेकर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।नगर पंचायत की ओर गोल चौराहा के नवनिर्माण व सुंदरीकरण का कार्य करीब एक महीने से रुका है। अतिक्रमण के हटाने लिए एसडीएम ने तहसीलदार प्रियंका तिवारी, नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव सहित अधिकारियों की टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण हट नहीं पाया। ईओ संदीप कुमार की सूचना पर रविवार को एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पूर्व में चिन्हांकित स्थल को देखा और दुकानदारों से चिन्हित स्थलों से तत्काल अतिक्रमण हटा लेने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.