Unnao News: चोरों ने मकान से हजारों की नगदी व जेवरात किए पार
उन्नाव, अक्टूबर 1 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमरस गांव के रहने वाले ट्रेडर्स कारोबारी के मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी व जेवरात पार कर ले गए। जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।अमरसस गांव के रहने वाले रामगोपाल चौरसिया ने बताया कि कोरारी बाजार स्थित दुकान के पीछे मकान बनवा कर रहते है। इनका पुराना मकान गांव के अंदर है। गुरुवार को इनकी मां का श्राद्ध था। देर शाम वह पुराने घर गए थे और वहां से घर लौट आए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी सुब्रत नारायन ने बताया कि घटना में शक की सुई एक करीबी रिश्तेदार पर है, शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.