Unnao News: चोरों ने बीआरसी की ग्रिल तोड़ कर सामान किया पार
उन्नाव, जुलाई 22 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। चोरों ने मंगलवार देर रात हफीज़ाबाद स्थित बीआरसी सेंटर के भवन की ग्रिल तोड़कर इनवर्टर बैट्री, टेबल फैन एवं आधार मशीन सहित कई कीमती उपकरण पार कर ले गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। हाफिजाबाद स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में देर रात चोर ग्रिल तोड़कर कई कीमती उपकरण उठा ले गए। चोरी की जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि बुधवार सुबह जब कर्मचारी बीआरसी पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। उसके बाद पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.