Unnao News: चोरों ने फैक्ट्री से 1557 किलो लोहा किया पार
उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली के मगरवारा में जेकेईडब्ल्यू फारजिंग फैक्ट्री में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोल कर करीब 1557 किलोग्राम लोहा पार कर दिया। सूचना पर चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल की है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि मंगलवार रात चोरों ने फैक्ट्री से लोहे के 30 जभी व स्टेनलेस स्टील की 50 टिकली पार कर दी। जिनका कुल वजन 1557 किलोग्राम है। फैक्टरी प्रबंधन ने बगल में स्थित आरएचएल फैक्टरी की टूटी दीवार के रास्ते चोरों के घुसने की संभावना जताई है। इससे पहले भी फैक्ट्री में इसी प्रकार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। किसी संगठित गिरोह के चोरी में शामिल होने की आशंका जताते हुए प्रबंधन ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की धरपकड़ करने की मांग की है। सूचना पर मगरवारा चौकी प्रभारी रवि शंकर पांडेय ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.