Unnao News: चोरों ने ताला तोड़ कर स्कूल से पार किए दो सिलेंडर
उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय को चोरों ने गुरुवार रात निशाना बनाते हुए ताला तोड़ कर दो सिलेंडर चोरी कर ले गए। बीआरसी का ताला तोड़ने का प्रयास किया। प्रधान शिक्षिका ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। अजगैन कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बने उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगैन सेकेंड में गुरुवार रात चोरों ने किचन का ताला तोड़कर अंदर रखे दो सिलेंडर चोरी कर ले गए। जबकि बीआरसी का ताला तोड़ने में चोरों को सफलता नहीं मिल सकी। सुबह जब स्कूल अध्यापक विद्यालय पहुंचे तो चोरी की घटना को देखकर इंचार्ज शिक्षिका नीलिमा और खंड शिक्षा अधिकारी को सूचना दी। वहीं बीआरसी स्टाफ ने बताया कि सुबह जब सीसी फुटेज देखी गई तो रात करीब बारह बजे चोरों ने धावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.