Unnao News: चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार
उन्नाव, जुलाई 20 -- Unnao News: औरास। थाना पुलिस ने रविवार रात गहाखेड़ा गांव स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के अंडरपास के पास दबिश देकर चोरी के मामले में वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। औरास थाना क्षेत्र के अलीजान खेड़ा गांव निवासी छत्रपाल पुत्र राम नरेश ने रविवार को थाना क्षेत्र के गहरावा गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र राम शंकर, बाबूखेड़ा गांव निवासी कुलदीप यादव पुत्र प्रताप व हरदोई थाना टड़ियावां क्षेत्र के भैंसरी गांव निवासी दो बाल अपचारी के खिलाफ ई रिक्शा की बैट्री स्टेपनी, जैक व एक कीमती मोबाइल चोरी का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। तभी रविवार रात थाना क्षेत्र के गहाखेड़ा गांव के पास स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के अंडर पास से चोरी में वांछित सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.