उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के मनीखेड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय आशीष पुत्र राम कुमार को पुलिस ने चोरी के माल खरीदने के आरोप में माल सहित पकड़ लिया। आशीष मौका पाकर पुलिस के चंगुल से भाग निकला। भागने के दौरान आशीष खेत में लगे कटीले तारों में उलझने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया है। मनीखेड़ा गांव के रहने वाले आशीष पड़ोस के ही तीन नाबालिक बच्चों के माध्यम से चोरी का माल लंबे समय से खरीद रहे थे। जगतखेड़ा गांव निवासी सचिन पुत्र रमेश के बंद घर में रखे पंपिंगसेट व घर में रखे सरसों धीरे-धीरे तीनों नाबालिक चोरी कर आशीष को बेचते थे। जानकारी पर पंपिंग सेट व सामान खरीदने वाले आशीष को पुलिस ने धर दबोचा और चोरी में शामिल तीनों बाल अपचारियों को भी पकड़ा। पुलिस की पकड़ में आया आशीष पुलिस को...