Unnao News: चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार
उन्नाव, सितम्बर 9 -- Unnao News: उन्नाव। दही थाना पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे 4 चोरों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को टीम मुर्तजानगर नहर के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपितों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सदर कोतवाली क्षेत्र के तालिब सराय निवासी मो. हाशिम, आफताफ उर्फ बिट्टन, जामा मस्जिद एबी नगर निवासी इमरान और तालिब सराय निवासी अल्ताफ शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल, 500 रुपये, लोहे की सब्बल, ग्राइंडर मशीन, कटर, ड्रिल मशीन, आरी ब्लेड, लोहे की कैंची और चार्जेबल टॉर्च बरामद की है। एक ई-रिक्शा भी मिला। जिसे एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। हाशिम समेत तीन आरोपितों का पूर्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.