उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: सफीपुर। थाना पुलिस ने बुधवार सुबह डिग्री कॉलेज के पीछे दबिश देकर चोरी की भैंस बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी नंद किशोर पुत्र संतराम ने पुलिस में तहरीर देकर मंगलवार को भैंस चोरी किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार सुबह पुलिस ने डिग्री कॉलेज के पीछे दबिश देकर चोरी की भैंस बरामद की और सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी दिनेश पुत्र सरजू लोध और रामबाबू व राम विलास पुत्रगण स्व. भल्लू रैदास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े तीन आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...