Unnao News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: बीघापुर। बारासगवर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि 22 अक्तूबर को त्रिलोकपुर गांव निवासी रामनरेश पुत्र सहदेव की तहरीर पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की जांच कर रहे दरोगा रामचंद्र मिश्र ने घटना का खुलासा करते हुए बिहार थानाक्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र राजकिशोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ दौरान आरोपित ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अनजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.