उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने सिंधूपुर से कांशीराम कालोनी को जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को कानपुर नगर थाना नर्वला के प्रेमपुर सेढ़वा गांव निवासी नवीन कुमार पुत्र गंगा नारायण ने बाइक चोरी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने औरास थाना क्षेत्र के बारादेव गांव के रहने वाले शिवा सिंह पुत्र स्व. सूघर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। दर्ज केस में धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस ने आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ​चोरी की दो बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...