उन्नाव, अगस्त 8 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगा का जलस्तर बुधवार सुबह तीन बजे चेतावनी बिंदु पार कर गया था। जिसके बाद जलस्तर में बराबर बढ़ोत्तरी हो रही थी। शुक्रवार शाम जलस्तर में गिरावट हुई और जलस्तर चेतावनी बिंदु के नीचे पहुंच गया। वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर के घाटों का निरीक्षण करने के साथ ही मोटर वोट में बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के ऊपर 112.070 मीटर मापा गया था। जिसके बाद शुक्रवार को जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई और शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 111.990 मीटर मापा गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा का जलस्तर स्थिर, तटीय इलाकों में कटान से चिंता जो चेतावनी बिंदु से एक सेंटीमीटर नीचे...