Unnao News: चालक की शह पर अज्ञात लोगों से मारपीट, केस दर्ज
उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। बारा सगवर थाना क्षेत्र के धानीखेड़ा गांव के निकट यात्री ने निजी बस के चालक की शह पर अज्ञात लोगों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। रायबरेली थाना सरेनी क्षेत्र के डूंडी गांव के रहने वाले अमन त्रिवेदी पुत्र मनोज ने बताया कि 13 जुलाई को वह चौधरी बस सर्विस से दिल्ली जा रहा था। उसके साथ रोशन बाबा पुत्र समरजीत सिंह निवासी भोजपुर थे। बस धानीखेड़ा के समीप पहुंची। तभी बस रुकते ही ड्राइवर की शह से अज्ञात लोग रोशन बाबा व उसके साथ मारपीट करने लगे तथा चेहरे में कड़ा मार दिया। बस से नीचे उतर कर विरोध करने पर चालक ने बस चढ़ा देने की धमकी दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। जांच बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.