उन्नाव, जुलाई 16 -- Unnao News: बांगरमऊ। चार माह से मानदेय का भुगतान न होने और अधिकारियों पर मानसिक व आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए नगर पालिका के संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारियों का आक्रोश गुरुवार को खुलकर सामने आ गया। कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे हड़ताल और आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर ने ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर पालिका के अधिकारी एवं बाबू, कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले चार माह से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ता तथा अन्य देय भुगतान भी लंबित हैं। जिससे उनके सामने आर्...