Unnao News: चार चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, माल बरामद
उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह मगरवारा से सहजनी की तरफ जाने वाले कानपुर राजधानी मार्ग पर दबिश देकर चार चोर गिरफ्तार किए हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए दो ई-रिक्शा व अन्य सामान बरामद किया है। सदर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी मोहल्ला निवासी विमल कुमार ने चार और 27 सितंबर को वहीं के रोहित ने ई-रिक्शा चोरी किए जाने का केस दर्ज कराया था। रोहित ने पड़ोसी करन और उसके साथियों पर शक जताया था। विवेचना कर रहे कांशीराम चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह को सूचना मिली कि मगरवारा से सहजनी की ओर जाने वाले मार्ग पर चोरी में शामिल कांशीराम कॉलोनी निवासी करन शर्मा, अंशु गौतम, मो. कलाम और आकाश शर्मा चोरी के ई-रिक्शा के साथ खड़े हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय:बैटरी-टायर चोरी गिरोह का खुलासा, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.