Unnao News: चलते ट्रैक्टर से गिरकर मासूम बच्ची की मौत
उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: बांगरमऊ। संवाददाता ट्रैक्टर चलते समय बैठी मासूम बच्ची शनिवार शाम असंतुलित होकर नीचे गिरने से जख्मी हो गई। पति उसे जख्मी हालत में सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के धन्नापुरवा गांव की रहने वाली 4 वर्षीय श्रृष्टि पुत्री देशराज शनिवार की शाम ट्रैक्टर पर बैठी थी। तभी ट्रैक्टर चलाते समय अचानक बच्ची असंतुलित होकर नीचे भूमि पर आ गिरकर गंभीर घायल हो गई। पिता देशराज आनन-फानन उसे सीएचसी ले गया। यहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.