उन्नाव, अगस्त 30 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां-बछरावां मार्ग पर हिलौली तिराहे के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कानपुर से बिहार जा रहे दस चक्का ट्रक की चलते समय अचानक चेचिस से ऊपर की बॉडी अलग हो गई। बॉडी अलग होते ही ट्रक असंतुलित हो गया और उसमें लदा परचून का सामान, कपड़े समेत अन्य सामग्री सड़क पर बिखर गई। हादसे में चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। बताया गया कि दस चक्का ट्रक कानपुर से परचून का सामान, कपड़े और विभिन्न प्रकार की सामग्री लादकर बिहार जा रहा था। हिलौली तिराहे के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक की चेचिस से उसकी ऊपरी बॉडी अलग हो गई। अचानक हुई इस घटना से चालक भी कुछ समझ नहीं पाया और वाहन असंतुलित होकर सड़क पर रुक गया। बॉडी अलग होने के कारण ट्रक में रखा सामान सड़क पर फैल गया...