उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। अचलगंज थाना क्षेत्र के सकतूखेड़ा गांव में रास्ते पर चरही बनाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। लाठी चलने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में कमली की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। सकतूखेड़ा गांव के रहने वाले विनय कुमार और राकेश के बीच रास्ते में चरही बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार शाम राकेश, उसकी पत्नी लक्ष्मी और रामरती समेत चार लोगों पर कमली, रामकुमारी और मौनी के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने विनय कुमार की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...