Unnao News: चमड़ा फैक्ट्री में श्रमिक को लगा करंट, मौत
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: उन्नाव। दही थाना क्षेत्र की एलाइड चमड़ा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर मशीन में उतरा करंट 52 वर्षीय श्रमिक ओम प्रकाश के लिए काल बन गया। लंच के बाद मशीन चलाने पहुंचे श्रमिक को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के करीब 15 मिनट बाद साथी कर्मी की नजर पड़ी तो आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अचलगंज थानाक्षेत्र के दरियाईखेड़ा गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र बाबूलाल दही थाना क्षेत्र स्थित एलाइड चमड़ा फैक्ट्री में करीब 25 वर्षों से काम कर रहा था। मंगलवार दोपहर लंच के बाद वह मशीन चलाने पहुंचा। इसी दौरान मशीन में करंट उतर रहा था, जिसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.