उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी,संवाददाता। पारिवारिक भाई की शनिवार को अस्थियां विसर्जित करने गंगा घाट पहुंचा युवक देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। पैर फिसलने के बाद वह तेज गहराई में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। नाव के जरिए करीब एक घंटे तक चली खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया जा सका। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाक्षेत्र के लोखरियनखेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय मुनेश्वर उर्फ पूरन के पारिवारिक चचेरे भाई का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार को मुनेश्वर अपने परिजनों के साथ दबौली गांव स्थित गंगा नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा था। अस्थि विसर्जन के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगा के गहरे पानी म...