उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चंदनखेड़ा गांव में व्यापार मंडल का गठन किया। क्षेत्र के चंदनखेड़ा कस्बा के व्यापारियों ने सोमवार को व्यापार प्रतिनिधि मंडल का गठन किया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश सोनी उर्फ बउआ, महामंत्री रामचंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ पिंटू, मंत्री अवधेश त्रिवेदी, संगठन मंत्री नेत्रपाल सिंह, संयुक्त मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह को मनोनीत किया गया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के अंदर हर कस्बे के अंदर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का संगठन बना हुआ है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राज बहादुर सिंह, जिला सचिव संजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्...