Unnao News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, रिपोर्ट
उन्नाव, अगस्त 6 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। ग्रामीणों ने एक राय होकर घर में घुसकर परिवार पर धावा बोलकर जमकर मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष से महिला की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारी पुरवा गांव की रहनेवाली रामकली पत्नी रघुनंदन ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि तीन अगस्त को देर शाम करीब 10 बजे जब वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थी। तभी विपक्षी लोग हाथों में लाठी व कुल्हाड़ी आदि लेकर उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से उसके पति रघुनंदन, बेटा गुड्डू व गंगानरायण जख्मी हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जिनमें बेटा गुड्डू की हालत नाजुक होने से हैलट रेफर किया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.