उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जमुनिहा गांव की रहने वाली उर्मिला पत्नी इतवारी ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि 26 जुलाई को दोपहर गांव निवासी एक परिवार के कई लोग हाथों में लाठी लेकर उसके घर में घुस आए तथा उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान माल की धमकी भी दी गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...