Unnao News: घर के बाहर खेल रही मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रेफर
उन्नाव, जुलाई 24 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ क्षेत्र के आसत गांव में घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची सड़क हादसे का शिकार हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उच्च केंद्र रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आसत गांव निवासी बृजकिशोर की सात वर्षीय पुत्री वैष्णवी घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल बच्ची को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.