Unnao News: घर के ऊपर पेड़ गिरा, मलबे में दबी गृहस्थी
उन्नाव, अगस्त 21 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। हिलौली ब्लाक के चंद्रिका बक्स खेड़ा गांव के रहने वाले दीपक कुमार के घर के पास खड़ा करीब 200 साल पुराना पीपल का पेड़ बुधवार रात तेज हवा और बारिश के चलते उनके मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान की दीवार ढह गई और घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। घर में रखी टीन भी पेड़ के नीचे दबकर बेकार हो गई। बुधवार रात में तेज बारिश के साथ हवा चल रही थी। तभी एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक उखड़कर दीपक कुमार के मकान पर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार गिरने के साथ ही घर में रखा सामान भी मलबे में दब गया। जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.