Unnao News: घरेलू विवाद में वृद्ध समेत दो ने निगला जहर, युवक की मौत
उन्नाव, सितम्बर 24 -- Unnao News: सफीपुर। अलग-अलग गांवों में पारिवारिक विवाद के चलते एक वृद्ध समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को सफीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवगनमऊ गांव निवासी अफसर अली पुत्र रहमत अली ने परिजनों से नाराज होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसी क्रम में आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी रामनरेश पुत्र रामभजन ने घरेलू विवाद के बाद चूहा मारने वाला जहरीदा पदार्थ निगल लिया था। बुधवार देर शाम इलाज के दौरान राम नरेश की जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पर मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.