Unnao News: घरेलू कलह के चलते सब्जी विक्रेता ने खाया जहर, भर्ती
उन्नाव, जुलाई 16 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर गांव में गुरुवार दोपहर घरेलू कलह के चलते सब्जी विक्रेता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। नरहरपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अनिल पुत्र भगोने गांव-गांव लगने वाली बाजारों में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। दोपहर वह घर पहुंचा और किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से उलझने लगा। परिजनों के अनुसार, जब उससे विवाद का कारण पूछा गया तो उसने किसी से कुछ नहीं कहा और घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी सफीपुर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.