Unnao News: ग्रामीणों ने बिजली खंभे बदलवाने की उठाई मांग
उन्नाव, अक्टूबर 3 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में टूटे लगे बिजली के खंभों को बदलवाने के लिए ग्रामीण महीनों से बिजली विभाग से गुहार लगा रहे हैं। मगर विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। ग्रामीणों को कभी भी अनहोनी की आशंका सताती रहती है। शनिवार को तहसील बांगरमऊ में आयोजित तहसील दिवस में फिर प्रार्थना पत्र देकर खंभा बदलवाने की मांग की गई है। राजेपुर गांव के रहने वाले कमल कांत तिवारी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक टूटा खंभा उसके खेत के पास और एक घर के पास लगा है। जिसमें कई लोगों के कनेक्शन हैं। इन्हें हटवाने के लिए अप्रैल महीने में प्रार्थना पत्र दिया गया था। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसीलिए तहसील दिवस में फिर प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिससे टूटे पोल हटवा कर नए पोल लगवाए जाएं और अनहोनी से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.