उन्नाव, अक्टूबर 9 -- Unnao News: पुरवा। लूट की पहली वारदात में सफल बदमाशों ने दूसरी वारदात को अनजाम देने की कोशिश की तो पकड़े गए। ग्रामीणों की पिटाई से घायल दोनों आरोपितों का पुलिस ने इलाज कराया और फिर गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। यह भी पढ़ें- Unnao News: दो लुटेरों को 33 साल बाद सजापुरवा में लूट की कोशिश के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली क्षेत्र के मझखोरिया गांव निवासी माया पत्नी पंकज लोध बुधवार शाम पति के साथ धान के खेत गई थी। पति खेत में काम कर रहा था, जबकि माया घर जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार असोहा थाना क्षेत्र के शिवसिंहखेड़ा गांव निवासी 23 वर्षीय दीपक यादव पुत्र राकेश और पड़वाखेड़ा गांव निवासी 27 वर्षीय शिवम यादव पुत्र शिव कुमार वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने माया के गले में पड़ा मंगलसूत्र झपटा और बाइ...