Unnao News: गौशाला संचालन की अनियमिताओं पर संस्था का अनुबंध निरस्त
उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। तौरा और पड़ीखुर्द गौशाला के संचालन में सामने आई लापरवाही पर डीएम घनश्याम मीना ने ईको फ्रेंडली डेवलपमेंट सोसाइटी संस्था का अनुबंध निरस्त कर दिया है। खंड विकास अधिकारियों के निरीक्षण रिपोर्ट में मिली गंभीर अनियमितताएं और कमियों पर डीएम ने संस्था पर अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई तय कर गौशाला का हस्तांतरण ग्राम प्रधान और सचिव को करने का फरमान जारी किया। अभी कुछ दिन पहले अनियमितताओं पर थाना गौशाला में मवेशियों का संरक्षण कर रही समिति का अनुबंध निरस्त हो चुका है। जिस पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। तीन अगस्त को खंड विकास अधिकारियों की जांच में गौशाला की देखरेख में तमाम अनियमितताएं सामने आई थी। जांच रिपोर्ट में गो आश्रय स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब मिली थी। मृत गोवशों का निस्तारण नियमानुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.