उन्नाव, सितम्बर 24 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के पहाड़पुरखुर्द मजरे मवई गांव में घर के पास गोबर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...