Unnao News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार
उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बांगरमऊ रोड स्थित टांडा मीता तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पिडना गांव निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया गया। कुलदीप थाना माखी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.