Unnao News: गुमटी में आग लगने से तीन कुंतल मूंगफली समेत सामान राख
उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: अचलगंज। थाना क्षेत्र के हड़हा बाजार में सोमवार देर रात आग लगने से एक गुमटी में रखी करीब तीन कुंतल मूंगफली समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। गुमटी संचालिका ने करीब 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। आग की चपेट में आकर पास की एक अन्य गुमटी भी आंशिक रूप से जल गई। हड़हा निवासी विमला पत्नी अशोक बाजार में गुमटी रखकर मूंगफली बेचती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे वह गुमटी बंद कर उन्नाव मेला देखने चली गई थीं। देर रात करीब डेढ़ से दो बजे जब वह लौटीं तो गुमटी जली हुई मिली। आग से गुमटी का छप्पर और अंदर रखी करीब तीन कुंतल मूंगफली समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। आग की लपटों से पास में सब्जी की दुकान लगाने वाले आशिक अली की गुमटी भी आंशिक रूप से जल गई। विमला ने अचलगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.