Unnao News: गिट्टी लदा डंपर पलटने से चार किमी तक लगा जाम
उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: बिछिया। दही पुरवा मार्ग स्थिति ग्यारह मील मोड़ के निकट शनिवार दोपहर तेज रफ्तार गिट्टी लदा डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के दौरान आगे पीछे राहगीर व वाहन नही थे। बीच मार्ग में डम्पर पलटने से करीब चार किलोमीटर लंबे जाम को खुलवाने में पुरवा पुलिस पसीना बहती रही। बतातें चलें कि उन्नाव से पुरवा की ओर गिट्टी लादकर जा रहा डम्पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्यारह मील मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर बीच मार्ग में पलट गया। घटना के समय राहगीर व वाहन आगे पीछे नहीं थे। जिससे एक बड़ी घटना घटित होने से बची। डंपर के बीच मार्ग में पलटने से पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिससे उन्नाव व पुरवा दोनों ओर करीब चार किमी तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में एम्बुलेंस भी करीब आधा घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। हादसा होने के बाद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.