Unnao News: गाली-गलौज के विरोध में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: सफीपुर। मोहल्ला सराय जामी में गाली-गलौज का विरोध करना दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक पक्ष की सरमी ने आरोप लगाया कि रामकुमार और अन्य लोग घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंची उसकी बहन शिवकांती भी घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के रामकुमार ने भी खुद और अपने पुत्र के घायल होने की बात कही। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.