Unnao News: गाली के विरोध पर दंपति समेत तीन को पीटा
उन्नाव, जुलाई 8 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के जनवारनखेड़ा मजरा लउवा सिंघनखेड़ा गांव की कुसमा पत्नी बबलू रावत ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 30 जून को उनके घर के सामने गांव के ही पिंकू पुत्र राजनारायण रावत, रामकिशुन तथा उनके बेटे मोहित और रोहित रावत नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों व लाठी से मारपीटा। बचाने दौड़े जेठ रिंकू, पति बबलू रावत तथा सास केशकली को भी मारापीटा। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.