उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के अलग-अलग गावों में गालीगलौज व मारपीट की घटनाओं में छह नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव बाबाखेड़ा निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 अक्टूबर को गांव निवासी अनिता अपने बेटे शनि के साथ मेरे खेत व प्लाट की मिट्टी उठा रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। पत्नी सीमा के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत 22 अक्टूबर को थाने करने जा रहा था। रास्ते में सफीपुर क्षेत्र के गांव फाजिलपुर निवासी अम्बानी व सुरेन्द्र मिले। गाली-गलौज करने लगे मना करने पर मारपीट करने लगे यह देख पत्नी सीमा व साला अंशू बचाने दौडे तो उनके साथ भी मारपीट की। वहीं, दूसरी घटना में रऊकरना गांव निवासी अंजली पत्नी बृजराज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 22 अक्टूबर की शाम दरवाजे पर बैठी थी...