उन्नाव, अगस्त 23 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज क्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव के नगाड़ेश्वर बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण पर्यटन विभाग 91 लाख रुपये की लागत से कराएगा। शनिवार को विधायक ब्रजेश रावत ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण की शुरुआत कराई। योजना में मंदिर परिसर में यात्री हॉल, बेंच, डस्टबिन, समर्सिबल पंप, आरओ सिस्टम, स्ट्रीट लाइट और सोलर पैनल लगाए जाएंगे। विधायक ने कार्यदायी संस्था को दिसंबर तक गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए है। यह भी पढ़ें- गुढ़ा हनुमान मंदिर का 1.30 करोड़ से होगा कायाकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...