उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। मंगलवार को हुई तेज बारिश आफत बनकर बरसी। गांव की गलियों से लेकर स्वास्थ्य केंद्र और कस्बे की सड़कों तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सीएचसी पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव ने जलनिकासी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मंगलवार सुबह से ही रुक रुककर कई बार तेज बारिश हुई। इससे सीएचसी परिसर, ब्लॉक व कस्बे की कई गलियों में पानी भर गया। सीएचसी परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जलजमाव से शहरवासियों की बढ़ी परेशानी, स्थल निरीक्षण कर तत्काल पानी निकासी का निर्देश इससे मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को पानी से होकर निकलना पड़त...