Unnao News: गांधी जयंती पर साहू समाज ने मेधावियों को किया सम्मानित
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को साहू समाज द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। समारोह में कानपुर और लखनऊ से पधारे साहू समाज के वरिष्ठ व सम्मानित अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष सुनील साहू, संरक्षक अनिल साहू, पूर्व अध्यक्ष रामकरण साहू, अजय साहू, विजय साहू, हरि राम साहू, जयपाल साहू, मोनू साहू, श्री राम गुप्ता एवं किरण गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: तैलिक साहू सभा भवन में मनाई गई गांधी जी की जयंती यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.