Unnao News: गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का पुलिस ने किया निरीक्षण, गोताखोर तैनात
उन्नाव, सितम्बर 17 -- Unnao News: बांगरमऊ। गणेश शोभायात्रा के बाद 20 सितंबर को कल्याणी नदी तट पर होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद पांडेय ने पुलिस टीम के साथ विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, प्रकाश, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोर और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थान पर ही प्रतिमा विसर्जन करने और गहरे पानी में न जाने की अपील की गई है। शोभायात्रा के दौरान जाम से बचने के लिए मुख्य मार्गों पर यातायात डायवर्जन भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू ,सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.