उन्नाव, सितम्बर 19 -- Unnao News: उन्नाव। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। शुक्रवार को एसपी जय प्रकाश सिंह ने एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह के साथ गंगाघाट क्षेत्र के गगनी खेड़ा झील स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे विसर्जन कार्यक्रम के बीच श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन में किसी तरह की लापरवाही न हो और आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाएं देखी गईं। यह भी पढ़ें- मूर्ति विसर्जन के बीच सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे पप्पू निषाद, समर...