उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र में बदहाल मुंशीगंज-अजगैन संपर्क मार्ग के गहरे गड्ढे में बाइक फंसकर अचानक उछल गई, जिससे पीछे बैठी 50 वर्षीय महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: दुधारी चौक के पास बाइक से गिरकर महिला जख्मी, मायागंज रेफरहादसे का विवरण फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के टांडा सातन गांव निवासी जीतू पुत्र राकेश शुक्रवार को अपनी मां नीलम को बाइक पर बैठाकर नवाबगंज स्थित अपने मामा कल्लू सिंह के घर जा रहा था। मुंशीगंज के आगे पहुंचते ही बाइक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई। ...