उन्नाव, जुलाई 16 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। पांच दिनों से ठहरे बदरा गुरुवार शाम झूमकर बरसे। सबसे ज्यादा गंजमुरादाबाद में दो घंटे बरसात हुई। इसके बाद उन्नाव शहर में बारिश हुई। नवाबगंज और पुरवा में इंद्र देव कम मेहरबान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 22 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश होगी। धौरा विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिको के अनुसार पिछले कुछ दिनों से चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणी के तराई की ओर रहने के कारण पूर्वी तराई के कुछ हिस्सों में ही बारिश हो रही थी। बुधवार को दिनभर, फिर रात में उमस ने खूब सताया। गुरुवार को उमड़ते बादलों ने अहसास करा दिया था की बरसात होगी। यह भी पढ़ें- दिनभर उमस में उबले, शाम को तेज हवाओं संग बारिश ने दी राहत देर शाम हुई बारिश से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। नवाबगंज और पुरवा में सिर्फ आधे एमएम...