Unnao News: गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का नहीं लगा सुराग
उन्नाव, जुलाई 19 -- Unnao News: चकेरी। जाजमऊ नये गंगापुल पर बीते शनिवार की रात चलती बाइक से कूदकर गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने रविवार को भी करीब पांच घंटे तक गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। उन्नाव के अखलाक नगर निवासी 28 वर्षीय इरफान उर्फ धनु बीते शनिवार की रात अपने साथी आबिद के साथ अपने घर जा रहा था। तभी नये गंगापुल पर इरफान अचानक चलती बाइक से कूद गया और गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक की तलाश कराई थी, लेकिन अंधेरा होने के चलते युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। दूसरे दिन रविवार को पुलिस ने जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से पांच घंटे तक सर्च अभियान चलाया पर इरफान का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस युवक के इस कदम को उठाने के पीछे का कारण जानने के लिए परिजनों और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.