उन्नाव, अगस्त 30 -- Unnao News: उन्नाव। संवाददाता गंगा के जलस्तर में कमी शुरू होने के बावजूद कटरी क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सफीपुर में गहोली-उडंकपुरवा मार्ग की पुलिया बाढ़ के पानी में डूब गई, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। कई अन्य रास्तों पर भी पानी भरा है और खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हैं। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर नौ सेंटीमीटर घटा है, लेकिन पानी अभी चेतावनी बिंदु से 68 सेंटीमीटर ऊपर है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर घटा पर कम नहीं हुई आफतजलस्तर की जानकारी केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.770 मीटर दर्ज किया गया था, जो रविवार शाम घटकर 112.680 मीटर पर पहुंच गया। सफीपुर क्षेत्र का जमालनगर- रामपुर मार्ग पहले ही बंद है। रविवार को पानी बढ़कर गहोली-उडंकपुरवा मार्ग की पुलिया...