Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, वृद्धा की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार वृद्धा की मौत हो गई। बेटा और बहू गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाजियाबाद में विशाल नगर सेक्टर-3 निवासी भागीरथ की 88 वर्षीय पत्नी हीरा देवी, बेटे नंदकिशोर और बहू ललिता देवी के साथ बिहार जा रही थीं। बुधवार दोपहर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 371 के पास अचानक चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार में फंसे घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.